फ्रेट रेट 130% बढ़े, और हेडलाइन वाले इंडिया ट्रेड को रेज़िलिएंट बता रहे हैं
जेफरीज की रिपोर्ट कहती है कंटेनर फ्रेट रेट फरवरी से 130% बढ़ गए, वजह वेस्ट एशिया का तनाव। उसी रिपोर्ट से हेडलाइन निकाली जा रही है कि इंडिया ट्रेड रेज़िलिएंट है। किसकी रेज़िलिएंस? कंटेनर किराया बिज़नेस बॉस अपनी जेब से नहीं देता, शेल्फ पर दाम चढ़ाकर ग्राहक से वसूलता है। जब तक ग्राहक का बिल नहीं बढ़ा, तब तक रेज़िलिएंट शब्द बेचते रहो। दो-तीन महीने बाद सामान के रेट देख लेना।